दिवाली-छठ में झारखंड-बिहार आ तो गये, पर लौटेंगे कैसे? रेलवे ने कैंसिल कर दीं ये सारी ट्रेनें, देख लीजिये पूरी लिस्ट …
दिवाली-छठ के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर। चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द और कुछ का रूट बदला गया है।

Raipur News: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान घर आने-जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में होने वाले मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रेलवे के इस फैसले का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। खासकर वे यात्री जिन्होंने त्योहारों के आसपास या उसके बाद की यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लेना चाहिए।
24 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा मेगा ब्लॉक
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।इस दौरान सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक यह काम टीआरटी मशीन के जरिए किया जाएगा। अधोसंरचना विकास और रेल परिचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है।काम के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
त्योहार के बाद घर लौटने वालों की बढ़ सकती है मुश्किल
दिवाली और छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर यात्रा करते हैं। त्योहार के बाद काम या नौकरी के लिए वापस लौटने वाले यात्रियों की भी संख्या काफी रहती है।
ऐसे में नवंबर के अंत से ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग बदलने की जानकारी यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक कर रखे हैं, उन्हें यात्रा की तारीख के अनुसार अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस कई तारीखों में रद्द रहेगी।
रद्द रहने की तारीखें:
• नवंबर 2026: 24 और 27
• दिसंबर 2026: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29
• जनवरी 2027: 1, 5, 8, 12 और 15
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी।
• नवंबर 2026: 23 और 30
• दिसंबर 2026: 7, 14, 21 और 28
• जनवरी 2027: 4 और 11
सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस इन तारीखों पर रद्द रहेगी:
• नवंबर 2026: 25
• दिसंबर 2026: 2, 9, 16, 23 और 30
• जनवरी 2027: 6 और 13
सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस भी कई तारीखों पर नहीं चलेगी।
• नवंबर 2026: 21 और 28
• दिसंबर 2026: 5, 12, 19 और 26
• जनवरी 2027: 2 और 9
पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस
इसके अलावा ट्रेन संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस इन तारीखों पर रद्द रहेगी:
• नवंबर 2026: 23 और 30
• दिसंबर 2026: 7, 14, 21 और 28
• जनवरी 2027: 4 और 11
दरभंगा-चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के 4-4 फेरे रद्द
इस मेगा ब्लॉक के चलते दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस ट्रेन सबसे अधिक प्रभावित होगी। ट्रेन नंबर 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा की 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर की यात्राएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस की 1, 8, 11 और 15 दिसंबर का फेरा रद्द रहेगा।
रक्सौल से हैदराबाद और तिरुपति की ट्रेनें भी रद्द
पश्चिम चंपारण जिले के रक्सौल से खुलकर दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा। ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।
दो ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
कुछ ट्रेनों को रद्द करने के बजाय रेलवे ने उनका मार्ग बदलने का फैसला लिया है।
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रास्ता
ट्रेन संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
• नवंबर 2026: 23 और 30
• दिसंबर 2026: 7, 14, 21 और 28
• जनवरी 2027: 4 और 11
यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से होते हुए पुरी जाएगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से आएगी
ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी कुछ तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
• नवंबर 2026: 26
• दिसंबर 2026: 3, 10, 17, 24 और 31
• जनवरी 2027: 7 और 14
यह ट्रेन कांद्रा-सीनी मार्ग से होकर दुर्ग पहुंचेगी। इस दौरान टाटानगर-गम्हरिया सेक्शन को छोड़कर निर्धारित परिवर्तित मार्ग से परिचालन किया जाएगा।
मौर्य एक्सप्रेस संबलपुर नहीं जाएगी, हटिया तक ही चलेगी
ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 30 नवंबर, 6 दिसंबर और 8 से 15 दिसंबर तक हटिया में ही समाप्त हो जाएगी। वहीं 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 1 और 7 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक हटिया से ही खुलेगी। इन तिथियों में हटिया (झारखंड)-संबलपुर (ओडिशा) के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे के इस मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव रहेगा। ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांच लें।खासकर जिन यात्रियों ने दिवाली-छठ के आसपास या उसके बाद की यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें टिकट बुक करने और यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने या मार्ग बदलने के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
SEO
Meta:
Mix Tag:
URL:












