close
LIVE UPDATE

अररिया में शराब लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ग्रामीणों में बोतलें लूटने की मची होड़; वीडियो वायरल

शराब लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची लूट की होड़, वीडियो वायरल

Viral News: शराब लूटने का ऐसा वीडियो जिसमें मानो जिसे शराब मिली उसकी दीपावली आ गई हो … जी हाँ शराब लूटने वालों के चेहरे की खुशी ऐसी जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला बिहार के अररिया से शुक्रवार को हैरान करने वाला है। जब बिहार में शराबबंदी है ऐसे में शराब लूटकर ले जाने वालों बकी पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट टोल प्लाजा के पास शराब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक और खलासी के मौके से फरार होने की बात सामने आई। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रक से शराब की बोतलें निकालने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। कई लोग सड़क पर बिखरी बोतलों और ट्रक में रखी पेटियों को उठाकर ले जाते दिखाई दिए। महिलाओं और बच्चों के भी बोतलें समेटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने जब्त किया ट्रक

घटना की सूचना मिलने के बाद रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। ट्रक के मालिक और फरार चालक-खलासी की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो फुटेज से होगी कार्रवाई

रानीगंज के SDPO सुशील कुमार ने कहा है कि घटनास्थल के वीडियो फुटेज की जांच की जाएगी। शराब की बोतलें ले जाते दिखने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से लूटी गई शराब वापस करने की अपील भी की है।

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद सड़क हादसे के बाद शराब की बोतलें लूटने की घटना ने पुलिस-प्रशासन के सामने एक अलग चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी ट्रक से गायब कितने शराब पुलिस वापस का सकती है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *