पति को होटल में दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते देख भड़की पत्नी, Chat पढ़कर बीबी ने किया पति का पीछा, होटल में जमकर हंगामा, गर्लफ्रेंड पर भी लात-घूंसों की बरसात
होटल बैलेंसिंग रॉक में पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। मोबाइल चैट देखकर पत्नी ने पीछा किया और कमरा खुलवाकर जमकर हंगामा किया।jabalpur-husband-caught-with-woman-in-hotel-room-wife-creates-hungama

VIRAL NEWS : होटल में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ एक होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर का है, जहां शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक में हुए इस हंगामे के दौरान पत्नी ने न सिर्फ कमरा खुलवाया, बल्कि अंदर मौजूद पति और उसकी प्रेमिका पर थप्पड़ भी बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते होटल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति बेकाबू हो गई।
मोबाइल चैट से मिला था धोखे का सुराग
मिली जानकारी के अनुसार, सविता यादव नामक महिला को काफी समय से अपने पति अरुण यादव पर शक था। उसे यह भनक लग चुकी थी कि अरुण का पिछले करीब एक साल से ज्योति कोरी नाम की महिला के साथ अफेयर चल रहा है। घटना वाले दिन दोपहर में जब सविता ने अपने पति का मोबाइल चेक किया, तो उसे शारदा चौक स्थित होटल में मिलने और कमरा बुक होने से जुड़े मैसेज मिले। इसके बाद सविता ने घर से किसी काम के बहाने निकले अपने पति अरुण का चुपचाप पीछा किया और शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक जा पहुंची।
होटल के कमरे में हुआ आमना-सामना
सविता सीधे होटल के कमरा नंबर 103 के पास पहुंची, जहां उसके पति अरुण और ज्योति कोरी अंदर मौजूद थे। दरवाजा खुलवाते ही जब सविता ने दोनों को एक साथ देखा, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह अपना आपा खो बैठी। कमरे के भीतर ही पति और महिला के साथ उसकी तीखी झड़प शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और थप्पड़बाजी में बदल गई।
पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों पक्षों को शांत कराया
होटल के अंदर हो रहे इस हाई-वोल्टेज हंगामे और मारपीट की सूचना तुरंत वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि यदि इस मामले में पत्नी सविता यादव की ओर से कोई लिखित शिकायत दी जाती है, तो नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












