स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा फैसला, सम्मान में बढ़ाया मानदेय ! अब झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगी नई क्रांति।

Ranchi: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्री ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया ‘×’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। मालूम हो कि मानदेय में बढ़ोतरी की स्वीकृति दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। अब जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को ₹70,000 से ₹80,000 तक मासिक मानदेय मिलेगा। वहीं, रिनपास, कांके के डीएनबी डॉक्टरों के मानदेय पुनरीक्षण के प्रस्ताव पर भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।
डॉ. इरफान अंसारी का स्पष्ट संदेश है—“डॉक्टर हमारे अंग हैं, उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।”

डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं। उनका सम्मान और मनोबल बढ़ाना बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मजबूत करना और झारखंड की जनता को गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है।
डॉक्टरों को सम्मान, मरीजों को बेहतर इलाज और हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।












