close
LIVE UPDATE

“झारखंड को तो निगल गए रघुवर दास, कम से कम… गलती से मुख्यमंत्री क्या बना दिया, अपने आप को भगवान राम समझ बैठे… डॉ इरफान अंसारी ने कसा तंज तो मचा बवाल

रांची : झारखंड को तो निगल गए रघुवर दास, कम से कम भक्तों को तो बख्श दीजिए….वाह रघुवर दास जी…आपने तो हद कर दी।ये तंज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कसा है। मालूम हो कि रघुवर दास की एक फोटो वायरल हुई जिसमें हनुमान का रोल अदा करने वाला एक कलाकार रघुवर दास का पैर छू रहे हैं।

डॉ इरफान ने सोशल मीडिया  ‘X’ पर फोटो वायरल करते हुए तंज कसते हुए कहा है कि…झारखंड की जनता की एक गलती ने आपको मुख्यमंत्री क्या बना दिया, आप तो खुद को भगवान राम ही समझ बैठे! इतना अहंकार भी ठीक नहीं है। आखिर इसी घमंड ने आपको झारखंड की सत्ता से बाहर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हम लोग भगवान राम का नाम सम्मान और श्रद्धा के साथ लेते हैं, लेकिन कुछ रावण किस्म के लोग खुद को ही राम समझ बैठते हैं। मैं, डॉ. इरफान अंसारी, भगवान राम का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकता।

जरा इनकी हिम्मत तो देखिए! हनुमान जी के रूप में कलाकार से अपने पैर भी छुआ रहे हैं और चेहरे पर मुस्कान भी है। यह कैसी मानसिकता है और यह कैसा अहंकार है? भगवान राम और हनुमान जी करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उनकी आस्था को ठेस पहुँचाने वाला कोई भी आचरण स्वीकार्य नहीं हो सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंत ने सलाह देते हुए कहा है कि रघुवर दास जी, आपको इस मामले में तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

**सत्ता का अहंकार इंसान को इतना अंधा न कर दे कि वह आस्था और मर्यादा के बीच का अंतर ही भूल जाए!**

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *