close
LIVE UPDATE

पुरानी पेंशन बहाली पर 01 सितम्बर 2026 को मनाया ब्लैक डे, जिला से लेकर प्रखंड कार्यालय तक कई कार्यक्रम हुए आयोजित

OPS NEWS: NMOPS बिहार के आवाहन पर सुदूर गांव से प्रदेश तक तमाम कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालो में आज 01 सितम्बर को पुरानी पेंशन बहाली (OPS) हेतु शिक्षकों/कर्मचारियों, पदाधिकारियों द्वारा ब्लैक डे शांति पूर्ण तरीके से सांकेतिक विरोध के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में नालन्दा जिला में भी कर्मचारियों द्वारा काला फीता लगाकर अपने कार्य का संपादन किया गया।

NMOPS Bihar Black Day
img 20260901 wa0017

NMOPS नालंदा के जिला अध्यक्ष श्री कुमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों के तमाम कार्यालयों में किया गया, जिसमें अनेकों संघ संगठनों का अपार समर्थन एवं सहयोग मिला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में NMOPS टीम नालन्दा के विकास कुमार सिंह, संजीव कुमार, इंद्रजीत कुमार, शिवबालक चौधरी, सुबोध कुमार कश्यप, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार सिन्हा, सुमेर कुमार सिंह, काजल कुमारी, विनीता वर्मा, संयुक्ता कुमारी, आरुषि कुमारी, आरती कुमारी, अवर अभियंत्रण के ईo विजय कुमार, कविंद्र कुमार, सत्येंद्र चौधरी, जिला मंत्री संजय कुमार, नदीम, ज्योति सिंह, जयवर्धन, अरविन्द कुमार इत्यादि अनेको कर्मचारी शिक्षक भाग लिए। NMOPS टीम नालन्दा द्वारा अपील किया गया कि बिहार सरकार पड़ोसी राज्य झारखण्ड के अनुरूप बिहार में भी पुरानी पेंशन बहाल करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *