हादसा: मोतिहारी में जिउतिया पर्व पर तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत; खुशी की जगह पसरा मातम
जिउतिया पर्व पर हादसा, तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत

Jitita Parv Hadsa: मां अपने बच्चों की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती है वही जिउतिया पर्व में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चियों के मौत की खबर आ रही है। जिससे पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र का है जहां जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बैंकट नुनिया टोली में तालाब में स्नान करने गईं चार बच्चियां डूब गईं। हादसे में चारों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को जिउतिया पर्व के नहाय खाय अनुष्ठान के दौरान बच्चियां तालाब की ओर गई थीं। इसी दौरान पानी में डूबने की घटना हुई। एक बच्ची ने बाहर आकर शोर मचाया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की।
क्या कहते है बच्ची के पिता
मृतकों में से एक के पिता प्रमोद ने बताया कि परिवार काम के सिलसिले में वहां गया था। उन्होंने बताया कि तालाब में पानी का स्तर काफी अधिक था। बच्चे बाहर निकले थे, इसी दौरान चार बच्चे पानी में डूब गए। एक बच्चा वापस आकर चिल्लाने लगा कि बच्चे डूब गए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। आननफानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चियों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।












