close
LIVE UPDATE

Sarkari Naukari : नोट छापने वाली प्रेस के लिए आयी बंपर वैकेंसी, इन पदों के लिए 20 अप्रैल से कर सकते हैं अप्लाई, जानिये आवेदन, सैलरी और परीक्षा से जुड़ी डिटेल

Government Jobs: Bumper Vacancies Announced for the Currency Printing Press—Apply for These Posts Starting April 20; Get Details on the Application Process, Salary, and Examination.

सरकारी नौकरी की चाहत भला किस युवा को नहीं होती, लेकिन उस सरकारी नौकरी में अगर रोमांच भी हो, तो फिर नौकरी का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसी ही एक वैकेंसी सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) में आयी है। करेंसी नोट प्रेस की 3 यूनिट में वैकेंसी निकली है।
________________________________________
Currency Note Press Recruitment 2026/ 11.4.26 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नोट छापने वाली प्रेस के लिए वैकेंसी आयी है. Security Printing and Minting Corporation of India Limited (SPMCIL) की इकाई करेंसी नोट प्रेस, नासिक ने एक केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 534 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती देश की चार प्रमुख सिक्योरिटी और करेंसी प्रेस—नासिक, देवास और हैदराबाद सहित अन्य इकाइयों में की जाएगी।

नोट प्रेस में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि के दौरान आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर (विभिन्न विषयों में), सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) और जूनियर टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 11 से 17 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

नोट प्रेस में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन, डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, आईटी आदि) या आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए सोशल वर्क या संबंधित क्षेत्र में डिग्री भी मांगी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयु सीमा

• सुपरवाइजर और असिस्टेंट पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है।
• क्लेरिकल पदों के लिए 18 से 28 वर्ष
• जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

• सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 600 रुपये
• एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा:
1. लिखित परीक्षा
2. स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
3. दस्तावेज सत्यापन
4. मेडिकल परीक्षण

वेतनमान

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
• वेलफेयर/सेफ्टी ऑफिसर: 29,740 से 1,30,000 रुपये प्रतिमाह
• सुपरवाइजर: 27,600 से 95,910 रुपये
• असिस्टेंट/आर्टिस्ट: 23,910 से 85,570 रुपये
• जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 21,540 से 77,160 रुपये
• जूनियर टेक्नीशियन: 18,780 से 67,390 रुपये

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखना होगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “करियर” सेक्शन में उपलब्ध “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *