पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4-5 रुपये प्रति लीटर होगी बढोत्तरी, किसी भी दिन हो सकता है ऐलान, घरेलू गैस सिलेंडर भी 40-50 रुपये बढ़ेगा
Petrol and diesel prices will increase by ₹4-5 per litre, an announcement could be made any day. Domestic gas cylinder prices will also increase by ₹40-50.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों जबरदस्त बढोत्तरी होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक 4 से 5 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, घरेलू गैस के दाम भी बढ़ने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसका मुख्य कारण बताई जा रही है।
________________________________________
Petrol-Diesel Price /2.5.26: महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त बढोत्तरी होने वाला है। लिहाजा, देश में ईंधन की कीमतों को लेकर चिंताएं बढ़ गयी है। हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹4 से ₹5 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
चार साल बाद बदल सकती है स्थिति
पिछले लगभग चार वर्षों से देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई थीं, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही थी। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते यह स्थिति बदल सकती है।
कच्चे तेल की कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर
इस समय वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें करीब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जो पिछले चार वर्षों का उच्चतम स्तर है। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट आई है, लेकिन कीमतें अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं।तुलना करें तो पिछले साल कच्चे तेल की औसत कीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थी। इस तरह एक साल में कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है, जिसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ता है।
आपूर्ति बाधाएं भी बड़ी वजह
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से सीमित जहाज आवाजाही के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल निर्यात होता है।
तेल कंपनियों पर बढ़ता आर्थिक दबाव
घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें लंबे समय से स्थिर रहने के कारण तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में यदि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी नहीं आती है, तो कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो सकता है।
एलपीजी और पेट्रोल-डीजल दोनों पर असर
सूत्रों के मुताबिक, सरकार न केवल पेट्रोल और डीजल बल्कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। अनुमान है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹40 से ₹50 तक बढ़ सकते हैं।गौरतलब है कि 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी पहले ही की जा चुकी है,







