डीजल खरीद पर सरकार की बड़ी पाबंदी: अब मनमाने तरीके से नहीं करा पायेंगे टंकी फुल, सरकार ने लिमिट की तय, जानिये कितना मिलेगा
डीजल खरीद सीमा, डीजल पाबंदी, पेट्रोलियम मंत्रालय, 200 लीटर डीजल लिमिट, कमर्शियल डीजल, पेट्रोल पंप नियम, ईंधन नीति, पश्चिम एशिया संकट, डीजल कीमत, भारत समाचार, Diesel Restriction, Commercial Diesel News, Petroleum Ministry, Fuel Policy India, Diesel Price Update

Diesel New Rule : अब मनमाने तरीके डीजल की खरीदी नहीं कर पायेंगे। सरकार ने डीजल खरीदी को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में संभावित असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने डीजल की थोक खरीद पर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने अगले 90 दिनों तक खुदरा बिक्री वाले पेट्रोल पंपों से कमर्शियल उपयोग के लिए थोक मात्रा में डीजल खरीदने पर रोक लगा दी है।पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एक बार में 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा
सरकार की तरफ से जारी नए निर्देशों के अनुसार, देश के किसी भी खुदरा पेट्रोल पंप से किसी वाहन को एक बार में 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं बेचा जा सकेगा। मंत्रालय का कहना है कि 200 लीटर डीजल किसी भी सामान्य निजी उपभोक्ता की जरूरत से कहीं अधिक है, इसलिए इस सीमा से खुदरा ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी।
क्यों लगाया गया यह प्रतिबंध?
इस मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार हाल के दिनों में खुदरा पंपों से डीजल की बिक्री में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई। जांच में पता चला कि कई व्यावसायिक उपभोक्ता और संस्थान थोक डीजल खरीदने के बजाय खुदरा पंपों से ही बड़ी मात्रा में डीजल खरीद रहे थे। वहीं कमर्शियल और औद्योगिक उपयोग के लिए अलग से थोक डीजल वितरण व्यवस्था उपलब्ध है।
पश्चिम एशिया संकट के बाद लिया गया फैसला
सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने के लिए खुदरा डीजल की कीमतों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि की गई है। मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में कमर्शियल डीजल और खुदरा उपभोक्ताओं को बेचे जाने वाले डीजल की कीमत में लगभग 40 रुपये प्रति लीटर का अंतर है।
इसी मूल्य अंतर का लाभ उठाने के लिए कई व्यावसायिक उपभोक्ता खुदरा पंपों से बड़ी मात्रा में डीजल खरीद रहे थे।सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। यह कदम केवल वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने और खुदरा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।









