close
LIVE UPDATE

आगरा रेलवे स्टेशन पर बवाल: महिला यात्री को घायल होने से बचाने वाले डिप्टी SS पर मारपीट करने वाले 4 RPF जवान सस्पेंड, जांच के आदेश

Uproar at Agra Railway Station: 4 RPF personnel suspended for dragging Deputy SS; probe ordered.

रेलवे न्यूज: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में अग्रणी होना चाहता है परंतु रेलवे के दो विभाग के अधिकारी ऐसा करने से रोकने के मकसद से आपस में उलझ जाएं तो रेलवे का ये सपना धरातल पर उतर नहीं सकता। मामला देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा का है।

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे के दो विभागों के बीच विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (Deputy SS) नरेंद्र चाहर को कथित तौर पर घसीटकर ले जाने के मामले में रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RPF के चार जवानों को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या था मामला

रविवार सुबह करीब 11 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर अमृतसर से हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन आई थी। इसी दौरान एक महिला यात्री उसी ट्रेन से नीचे उतरी और कुछ सामान खरीदने लगी। तभी ट्रेन चलने लगी। महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं चढ़ पाई।

इस पर स्टेशन पर तैनात डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र चाहर ने महिला को भागते देखकर वॉकी-टॉकी से लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेन की रफ्तार कम हुई, तो महिला उसमें चढ़ने लगी। तभी वहां तैनात आरपीएफ कर्मी ने महिला को चेन पुलिंग के आरोप में रोक लिया। DSS नरेंद्र चाहर ने इसका विरोध किया। कहा कि ट्रेन को उन्होंने रुकवाया है। लेकिन, आरपीएफ जवान ने उनकी बात नहीं मानी। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी थी। इस दौरान एक महिला यात्री सामान खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गई। तभी ट्रेन चलने लगी। महिला को पीछे छूटता देख डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर ने वॉकी-टॉकी के जरिए ट्रेन को रुकवाया, जिससे महिला सुरक्षित ट्रेन में सवार हो सकी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, RPF कर्मियों ने इसे चेन पुलिंग और नियमों के उल्लंघन का मामला बताते हुए महिला को रोक लिया। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने महिला के पक्ष में हस्तक्षेप किया और कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान RPF जवानों और डिप्टी SS के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद RPF कर्मियों ने उन्हें पकड़कर घसीटते हुए ले जाने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए RPF के चार जवानों मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र को निलंबित कर दिया है।

रेलवे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *