close
LIVE UPDATE

गेतलसूद डैम में दर्दनाक हादसा: रोज आइलैंड में डूबा बरियातु का युवक, देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Tragic incident at Getalsud Dam: Youth from Bariatu drowns at Rose Island; rescue operation continues late into the night.

रांची/12.7.26: राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गेतलसूद डैम स्थित रोज आइलैंड रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे का गवाह बन गया। बरियातु निवासी अर्शलान खान अचानक गहरे पानी में डूब गए, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिर भी खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

कैसे हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:15 बजे अर्शलान खान अपने साथियों के साथ रोज आइलैंड घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान वह पानी के किनारे पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन डैम की अथाह गहराई के कारण वह कुछ ही पलों में नजरों से ओझल हो गया।

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। अंधेरा बढ़ने और पानी की गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

हादसे की खबर मिलते ही गेतलसूद डैम पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

गोताखोर की मदद से सर्च अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। यदि देर रात तक सफलता नहीं मिलती है तो सोमवार सुबह फिर से व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।फिलहाल अर्शलान खान का कोई सुराग नहीं मिला है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *