close
LIVE UPDATE

झारखंड जेल विभाग में 1733 पदों पर भर्तियां : 8 फरवरी तक भर सकेंगे आवेदन, महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, खेल कोटे से भी भरे जायेंगे पद

Jharkhand Jail Department Recruitment for 1733 Posts: Applications can be filled till 8 February, reservation for women will be given, posts will also be filled from sports quota.

JSSC Jharkhand Jail Warder Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 10वीं पास युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती 2025 के तहत 1733 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है।

इससे पहले यह भर्ती प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया था। अब आयोग ने नई तारीखों के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने और फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार (Correction Window) का अवसर भी दिया जाएगा, जो 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

• आवेदन शुरू होने की तारीख: 9 जनवरी 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि: 8 फरवरी 2026
• परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2026
• फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2026
• आवेदन में सुधार की अवधि: 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026

आवेदन फॉर्म में क्या-क्या सुधार किया जा सकता है?
आयोग के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य सभी जानकारियों में सुधार कर सकते हैं। करेक्शन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 तय की गई है।

चयन प्रक्रिया

जेल वार्डर भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की शारीरिक मापदंड परीक्षा (Physical Measurement Test) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पदों का विवरण

JSSC द्वारा जेल वार्डर भर्ती के तहत कुल 1698 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 1634 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 64 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है:
• 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए
• 413 पद होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए
• 1056 पद सामान्य अभ्यर्थियों के लिए

वेतनमान और आवेदन शुल्क

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये तय किया गया है, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ

इस भर्ती में खेलकूद से जुड़े उम्मीदवारों को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। भारतीय ओलंपिक संघ या उससे संबद्ध फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा झारखंड ओलंपिक संघ या उससे संबद्ध संघों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहला या दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों को भी चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *