close
LIVE UPDATE

झारखंड ब्रेकिंग: भाजपा विधायक के बंगले पर पत्थरबाजी, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, चल रही है जांच…

Jharkhand Breaking: Stone pelting at BJP MLA's bungalow, police officers arrive at the scene, investigation underway...

रांची के हटिया इलाके से बड़ी खबर है। बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल के आलीशान बंगले पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सनसनीखेज खबर सामने आई है। हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के बंगले पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। यह घटना उस वक्त सामने आई जब विधायक ने खुद इसकी सूचना हटिया डीएसपी और पुंदाग ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार, विधायक नवीन जायसवाल के बंगले पर अचानक पत्थर फेंके गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी स्वयं पुंदाग ओपी की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बंगले के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पत्थरबाजी के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही बंगले के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि नवीन जायसवाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ विधायक हैं और हटिया विधानसभा क्षेत्र से उनका राजनीतिक प्रभाव भी मजबूत माना जाता है। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के आवास पर इस तरह की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि अब तक न तो विधायक की ओर से और न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से पत्थरबाजी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है या फिर किसी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है, इसकी जांच की जा रही है। डीएसपी स्तर के अधिकारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *