झारखंड में बिना परीक्षा नौकरी: 50 हजार रुपये तक की सैलरी वाली नौकरी का शानदार मौका, 466 पदों पर मिलने वाली है नौकरिया, 24 मार्च है तारीख, जानिये डिटेल…
Jobs without exams in Jharkhand: Great opportunity for a job with a salary of up to 50,000 rupees, vacancies for 466 positions, the deadline is March 24, find out the details...

झारखंड में जॉब फेस्टिवल होने जा रहा है। 24 मार्च को आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 10 कंपनियां भाग लेंगी और 466 पदों पर नौकरी भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी।
________________________________________
Jharkhand Job News/23.3.26 : झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिना परीक्षा दिये नौकरी पाने का मौका है। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। दरअसल झारखंड के जामताड़ा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 24 मार्च, मंगलवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
नौकरी के इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की करीब 10 कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 466 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें आठवीं पास से लेकर एमबीबीएस तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विभिन्न कंपनियां अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जिसमें उनकी योग्यता, अनुभव और कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राज्य के किसी भी नियोजनालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन करा सकते हैं। बिना पंजीकरण के किसी भी अभ्यर्थी को मेले में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें Max Alert Systems Limited, Paras Hospital Jamtara, Riley Electronics Ahmedabad और Angel Security Force Private Limited जैसी संस्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा, निर्माण, तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
जिला नियोजनालय के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10,000 रुपये से लेकर अधिकतम 50,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वेतनमान कंपनी, पद और अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर तय किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर रोजगार पाने का अवसर मिलेगा और उन्हें बाहर पलायन करने की जरूरत भी कम होगी।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा शामिल हैं।युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या बिचौलियों से बचें और किसी को भी पैसे न दें।









