झारखंड-ट्रांसफर-पोस्टिंग: बड़ी संख्या में इस विभाग में हुए तबादले, देखिये किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी, पढ़िये पूरी लिस्ट…
Jharkhand Transfers & Postings: Large-scale transfers effected in this department—see who has been assigned responsibilities where, and read the full list...

झारखंड सरकार ने बड़े स्तर पर तबादले करते हुए कई अधिकारी-कर्मचारियों की नई पोस्टिंग सूची जारी की है। सहायक आयुक्त, अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
________________________________________
Jharkhand Transfer Posting Order। झारखंड के प्रशासनिक महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किये हैं। मद्य एवं उत्पाद विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में विभाग के शीर्ष स्तर से लेकर जिला और निरीक्षक स्तर तक कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है ।
आदेश के अनुसार, गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद के रूप में नई तैनाती दी गई है।
राज्य सरकार ने जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से रामगढ़ भेजा गया है, जबकि अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है। वहीं रामलीला रवानी को धनबाद से हटाकर दुमका (संथाल परगना प्रमंडल) में प्रभारी उपायुक्त उत्पाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यालय स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय) का दायित्व सौंपा गया है। अजय कुमार गोंड को धनबाद में प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधीक्षक और निरीक्षक स्तर पर भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जितेंद्र कुमार को साहेबगंज से पाकुड़, आशुतोष कुमार को पाकुड़ से मुख्यालय EIB, शैलेंद्र कुमार को सिमडेगा से कोडरमा और शिव कुमार साहू को हजारीबाग से गिरिडीह में प्रभारी अधीक्षक के रूप में भेजा गया है। इसके अलावा विमला लकड़ा को रामगढ़ से देवघर और क्षितिज विजय मिंज को गुमला से सरायकेला-खरसावां स्थानांतरित किया गया है।
निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। संजय कुमार श्रीवास्तव को देवघर से दुमका, प्रेम प्रकाश उरांव को जमशेदपुर से चतरा, रंजन तिवारी को लातेहार से चाईबासा और संजीत कुमार देव को पलामू से गढ़वा भेजा गया है। वहीं प्रवीण कुमार राणा को साहेबगंज से गोड्डा में नई जिम्मेदारी दी गई है।








