close
LIVE UPDATE

झारखंड में सरकारी नौकरी: फिर आने वाली है झारखंड में नयी वैकेंसी, इन पदों पर भर्ती के लिए भेजी गयी अधियाचना, जानिये किन पदों में….

Government Jobs in Jharkhand: New Vacancies Coming Soon—Requisitions Sent for Recruitment to These Posts; Find Out Which Positions Are Involved...

झारखंड सरकार ने अभियंत्रण कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में 294 अराजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही जेएसएससी द्वारा विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
________________________________________
Jharkhand Government Job। झारखंड में फिर से नौकरी का पिटारा खुलने जा रहा है। बड़ी संख्या में नियुक्तियों का रास्ता खुल गया है। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की दिशा में कदम उठा रही है। राज्य के अभियंत्रण महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में अराजपत्रित श्रेणी के कुल 294 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

इसके लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने अधियाचना Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) को भेज दी है।विभागीय जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा नौकरी के लिए  शीघ्र ही इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उनमें कर्मशाला सहायक (Workshop Assistant), फोरमैन (Foreman), प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) सहित अन्य तकनीकी और सहायक पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन सभी पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए विभाग ने अधियाचना के साथ-साथ संबंधित नियमावली भी आयोग को भेज दी है, ताकि परीक्षा और चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।गौरतलब है कि इससे पहले पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता के 349 नियमित और 6 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।

हालांकि, अकादमिक अंकों के निर्धारण को लेकर विवाद उत्पन्न होने के कारण इस प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। अब विभाग ने नियमावली में संशोधन कर नई प्रक्रिया के तहत भर्ती शुरू करने की तैयारी की है।इसके अलावा, विभाग ने अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के 126 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए भी अधियाचना Jharkhand Public Service Commission (JPSC) को भेजी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, जेपीएससी द्वारा 11 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है।राज्य के पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थानों में लंबे समय से अराजपत्रित पद खाली पड़े हैं, जिससे शैक्षणिक और तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे थे। इन पदों को भरने की मांग लगातार उठ रही थी। ऐसे में सरकार का यह कदम न केवल संस्थानों के संचालन को सुचारू बनाएगा, बल्कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी नौकरी के नए अवसर खोलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *