close
LIVE UPDATE

झारखंड:….तो प्रेमी चक्कर ने दुल्हन ने तोड़ी थी शादी, रिश्ता ठुकराकर अगले दिन पहुंच गयी प्रेमी के घर, अब पंचायत लेगी फैसला…

Jharkhand: ...So the bride broke the marriage because of her lover's affair, rejected the proposal and reached her lover's house the next day, now the Panchayat will take the decision...

गढ़वा/15.5.26।…जिस लड़की ने शादी से इनकार किया था, वो अगले ही दिन अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। मामला झारखंड के गढ़वा जिले के रमना प्रखंड क्षेत्र का है, जहां प्रेम प्रसंग का ये एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल एक युवती ने तय शादी से इनकार करने के बाद अपने प्रेमी के घर पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। मामला तब और संवेदनशील हो गया जब युवती के परिजन इस रिश्ते के विरोध में खड़े हो गए।

विवाद बढ़ने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन घंटों चली बैठक के बाद भी कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। अब पूरे गांव की नजर रविवार को होने वाली अगली पंचायत पर टिकी हुई है। युवती की शादी परिवार वालों ने कहीं और तय कर दी थी। शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि बारात आने से एक दिन पहले युवती ने शादी से इनकार कर दिया और सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं था। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि प्रेमी युवक के परिवार ने युवती को अपनाने की इच्छा जताई। युवक के पिता और अन्य परिजन युवती को बहू बनाने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं।

हालांकि युवती के घरवालों और कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मामला धीरे-धीरे पूरे गांव का मुद्दा बन गया और सामाजिक स्तर पर विवाद बढ़ने लगा। स्थिति को देखते हुए गांव के बुद्धिजीवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया। गुरुवार को विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें मुखिया प्रतिनिधि बिरंची पासवान, रामचंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचायत में दोनों पक्षों के परिजनों के अलावा युवक और युवती से भी अलग-अलग बातचीत की गई। पंचायत ने यह जानने की कोशिश की कि दोनों भविष्य को लेकर क्या चाहते हैं और क्या आपसी सहमति से कोई रास्ता निकाला जा सकता है।हालांकि कई घंटों तक चली बैठक के बावजूद कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया।

ग्रामीणों ने आपसी समझौते और सामाजिक सहमति के आधार पर विवाद खत्म करने की कोशिश की, लेकिन दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बन सकी। पंचायत से जुड़े लोगों का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं और रविवार को दोबारा बैठक कर अंतिम निर्णय लेने की कोशिश की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *