close
LIVE UPDATE

झारखंड में नौकरी ही नौकरी : शिक्षकों व महिला पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री बांटेंगे नियुक्ति पत्र, जानिये कितने पदों पर बंटेगा ज्वाइनिंग लेटर

Jharkhand is all about jobs: Chief Minister to distribute appointment letters to teachers and women supervisors; find out how many joining letters will be distributed.

झारखंड में एक बार फिर नौकरी का पिटारा खुला है। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सहायक आचार्य और महिला पर्यवेक्षक पदों पर चयनित कुल 338 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में विशेष समारोह आयोजित किया गया है।
________________________________________
रांची। झारखंड सरकार सोमवार को नियुक्ति अभियान के तहत एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहायक आचार्य और महिला पर्यवेक्षक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम को राज्य सरकार की रोजगार और नियुक्ति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री कुल 338 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें 319 अभ्यर्थी सहायक आचार्य पद के लिए चयनित हुए हैं, जबकि महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग में महिला पर्यवेक्षक पद के लिए चयनित 19 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।सहायक आचार्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों में 158 अभ्यर्थियों का चयन इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के रूप में हुआ है।

वहीं 161 अभ्यर्थियों को स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए चुना गया है। इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पिछले वर्ष दिसंबर में ही कर दी थी। इसके बाद जिला स्तर पर काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी लगभग एक हजार अन्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी है। इन अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसिलिंग चल रही है और संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने उन्हें भी नियुक्ति पत्र सौंपे जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले राज्य में सहायक आचार्य के पदों पर कुल 10,213 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है। ये सभी शिक्षक राज्य के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित “झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023” के माध्यम से कुल 26,001 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। हालांकि पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पद अभी भी रिक्त हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक रिक्तियां पारा शिक्षक श्रेणी में बची हुई हैं।

वहीं महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग में महिला पर्यवेक्षक पदों के लिए भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 237 उम्मीदवारों को पिछले महीने ही नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अब प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 अन्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *