दुल्हन हो गयी फुर्रर: शादी के बाद दुल्हे संग सोयी, सुबह से पहले गहने-पैसे लेकर हो गयी रफ्फूचक्कर, पति ने पुलिस से लगायी फरियाद….
The bride absconded: After the wedding, she slept with the groom, then fled with the jewellery and money before dawn; the husband complained to the police.

शादी के महज 16 दिन बाद दुल्हन ससुराल से रफ्फूचक्कर हो गयी। परिवार का आरोप है कि दुल्हन घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
________________________________________
Crime News : रात में दुल्हे संग कमरे में दुल्हन सोयी, लेकिन सुबह होने से पहले रफ्फूचक्कर हो गयी। शादी के 16 दिन गायब हुई दुल्हन सिर्फ खुद नहीं भागी, बल्कि अपने साथ लाखों के गहने और जेवर भी ले भागी। हैरान करने वाली ये घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। गायघाट थाना क्षेत्र से हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। शादी के सिर्फ 16 दिन बाद एक नवविवाहिता के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुल्हन घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की एक युवती से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन सामान्य तरीके से ससुराल में रह रही थी और परिवार को किसी तरह की आशंका नहीं थी। लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
इधर, पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना वाली रात घर में सब कुछ सामान्य था। परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि पत्नी बिस्तर पर नहीं है। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह घर में किसी अन्य कमरे में होगी, लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद जब परिवार ने कमरे की जांच की तो उनके होश उड़ गए। घर का मुख्य बक्सा खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि करीब एक भर सोने के जेवर, दस भर चांदी के आभूषण और लगभग 73 हजार रुपये नकद गायब हैं। परिवार का दावा है कि कुल मिलाकर करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति घर से गायब हुई है।घटना के बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन नवविवाहिता का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने गायघाट थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती अकेले गई है या किसी के साथ। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।









