close
LIVE UPDATE

झारखंड-तीन दोस्तों की मौत: एक ही बाइक पर ट्रिपल सवार होकर लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार में आम के पेड़ से टकरायी बाईक, तीनों की हुई मौत

Jharkhand: Three friends died as they were returning home on a single bike when the bike collided with a mango tree at high speed, killing all three.

Jharkhand Big Accident : एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना झारखंड के गुमला जिले की है, जहां भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना में मृतकों की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव निवासी आर्यन टोप्पो, संजीत केरकेट्टा और अक्षय केरकेट्टा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव उजड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान थानाडड़ गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित आम के पेड़ से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क किनारे पड़े मिले। घटना की सूचना देर रात चैनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद तीनों युवकों के शव कई घंटों तक घटनास्थल पर पड़े रहे। रात का समय होने और सड़क सुनसान होने के कारण शुरुआती समय में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

तीनों युवक घर से पुटरूगी जाने की बात कहकर निकले थे। परिवार वालों को इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद इतनी दर्दनाक खबर मिलेगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *