झारखंड बिग ब्रेकिंग: कर्मचारियों की बढ़ गयी सैलरी, हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता में की बढ़ोत्तरी, कैबिनेट में लगी मुहर, जानिये कितनी बढेगी सैलरी

Jharkhand DA Hike : झारखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने कर्मचारियों के 2% डीए (7th pay Commission) में बढोत्तरी का ऐलान किया। इस फैसले के बाद अब राज्यकर्मियों को 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जायेगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पिछले महीने 18 अप्रैल को बढ़ाया था। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को डीए का एरियर्स का लाभ 1 जनवरी 2026 से देने का फैसला लिया है।
आज हुए फैसले के बाद झारखंड के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अक्टूबर 2025 में बढ़ा था। उस फैसले में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58 फीसदी किया गया था।
आपको बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में दो बार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा करती है। दरअसल महंगाई भत्ता कर्मचारियों के मूल वेतन का एक हिस्सा होता है, जो महंगाई दर के अनुसार तय किया जाता है, इससे कर्मचारियों की आय पर महंगाई का असर कम होता है।
2% महंगाई भत्ता (DA) से सैलरी में कितना इजाफा होगा?
सरकार के 2% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी से कर्मचारियों को हर महीने थोड़ी अतिरिक्त आमदनी मिलेगी। यह फायदा लाखों कर्मचारियों को होगा। अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹40,000 है, तो इसका असर कुछ इस तरह होगा:
• पुराना DA (58%) = ₹23,200
• नया DA (60%) = ₹24,000
– यानी हर महीने ₹800 की बढ़ोतरी होगी।
इस तरह महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी से सीधे इन-हैंड सैलरी में थोड़ा इजाफा देखने को मिलेगा, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत जरूर मिलेगी।महंगाई भत्ता सरकारी वेतन का एक अहम हिस्सा है, खासकर तब जब सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं।









