close
LIVE UPDATE

झारखंड से*क्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ग्राहक सहित महिला गिरफ्तार, किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल….

Jharkhand police busted a sex racket, arrested a woman and a customer; the prostitution racket was being run in a rented house.

Jharkhand S*ex Racket : पुलिस ने से*क्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो इलाके क है, जहां देह व्यापार के एक गिरोह से पुलिस न दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक लाल रंग की ब्रेजा चार पहिया वाहन भी जब्त की है।

गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। बताया गया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोड़ो इलाके में किराये के मकान में कुछ लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।

बोड़ो स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जबकि मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में क्रांति देवी (पति–राजकुमार शर्मा), निवासी बलिया बेड़ा थाना भरकट्ठा ओपी (बिरनी थाना), मो. तौफिक अंसारी निवासी अहारडीह थाना गांडेय तथा मुशरफ अंसारी निवासी घाटाकुल थाना गांडेय शामिल हैं।

पूछताछ में पीड़ित लड़कियों ने बताया कि क्रांति देवी नामक महिला द्वारा उन्हें डराकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। पीड़िताओं के आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना कांड संख्या 52/26 के तहत एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *