हेमंत सोरेन पर फैसला 8 जून को, जमीन फर्जीवाड़ा केस में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित, जानिये क्या है पूरा मामला
Verdict on Hemant Soren on June 8: Court Reserves Judgment in Land Fraud Case—Find Out What the Entire Case Is About.

रांची। जमीन फर्जीवाड़ा मामले में हेमंत सोरेन पर 8 जून को फैसला आएगा। 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर 8 जून को निर्णय आयेगा। हेमंत सोरेन पर ये फैसला पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने सुनाया जाएगा। इससे पहले दोनों पक्ष की ओर से बहस पूरी हो चुकी है।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित कर लिया है। 8 जून को कोर्ट अपना फैसला सार्वजनिक करेगा। इस डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ पूरी गठबंधन सरकार की नज़रें टिकी हुई है। वही जेएमएम पार्टी समेत राज्य के तमाम लोग भी इस निर्णय पर नजर गड़ाए हुए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले खुद को निर्दोष बताते हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने याचिका दायर की थी और इस मामले में आरोप मुक्त करने की कोर्ट से गुहार लगाई थी। विदित हो कि 31 जनवरी 2024 को ED ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके बाद 28 जून 2024 को झारखंड हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिल गयी थी।
इस मामले में ईडी ने दर्जन आरोपियों को चार्ज शीट किया था। उनमें से कईयों के खिलाफ चालान भी पेश किया जा चुका है। ईडी ने जमीन से जुड़े इस फर्जीवाड़ा मामले को लेकर कई बार छापेमारी की है। कई लोगों को समंस जारी कर उनसे पूछताछ भी की गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ ईडी ने जांच करते हुए चार्जशीट किया है। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई जमीन कारोबारी को गिरफ्तार को जेल भी भेजा गया है। ऐसे में अब 8 जून को आने वाले फैसले से तय होगा कि हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ेगी या फिर उन्हें राहत मिल जाएगी।








