झारखंड VIDEO: 10 हजार का चालान कटते ही भड़का शराबी, DC ऑफिस के बाहर खोली शराब की बोतल, सड़क पर ही पीने लगा शराब
Jharkhand Video: Man flies into a rage after being fined ₹10,000; opens a liquor bottle outside the DC office and starts drinking right on the road.

जमशेदपुर Viral Video । झारखंड के जमशेदपुर में शराब के शौकिन शख्स ने गजब का कारनामा किया है। शख्स ने ना सिर्फ DC आफिस के बाहर सड़क पर खुलेआम शराब पी, बल्कि उसका VIDEO बनाकर वायरल भी गिया। पूरा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है, जहां ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान काटे गए 10 हजार रुपये के चालान के बाद एक चालक का विरोध चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई से नाराज चालक सीधे उपायुक्त (DC) कार्यालय पहुंच गया और परिसर के बाहर ही शराब की बोतल खोलकर वीडियो बना डाला।
10 हजार का चालान… और SSP ऑफिस के बाहर ही खुल गई बोतल
VIDEO viral
जमशेदपुर: ड्रंक एंड ड्राइव में 10 हजार रुपये का चालान क्या कटा, एक शख्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज चालक ने सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचा और परिसर के बाहर ही शराब पीते हुए… pic.twitter.com/eDablTUqYy— Sohan singh (@sohansingh05) June 4, 2026
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर बहस छिड़ गई है।जानकारी के अनुसार, सोनारी थाना क्षेत्र के झाबरी बस्ती निवासी संजय सिंह बुधवार रात अपनी कार से डोबो ब्रिज इलाके में गए थे। वहां से शराब की बोतल खरीदने के बाद वह अपने एक मित्र के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती अपनी मां को देखने जा रहे थे। इसी दौरान सोनारी साईं मंदिर के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान उनकी कार को रोक लिया गया।
मामले में संजय सिंह का दावा है कि कार में शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया। उन्होंने बताया कि मुंह में गुटखा होने के कारण पहले कुल्ला कराया गया। इसके बाद कई बार मशीन में फूंकने के बावजूद रिपोर्ट नहीं आई। बाद में दूसरी मशीन से जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इसके बाद पुलिस ने उन पर 10 हजार रुपये का चालान लगा दिया।
चालान कटने के बाद संजय सिंह नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने जुर्माना जमा करने के बाद अपनी कार लेकर सीधे उपायुक्त कार्यालय का रुख किया और मुख्य गेट के बाहर वाहन खड़ा कर शराब पीते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
संजय सिंह ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चालान की राशि सरकारी पोर्टल के बजाय एक पुलिसकर्मी के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई गई। उनके अनुसार, मौके पर मौजूद एएसआई लाल बिहारी ने अपना व्यक्तिगत स्कैनर उपलब्ध कराया, जिस पर 10 हजार रुपये भेजे गए। हालांकि पुलिस की ओर से इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस प्रशासन इन आरोपों की जांच करता है या नहीं। यदि निजी खाते में चालान राशि लेने का आरोप सही पाया जाता है तो मामला और गंभीर हो सकता है।
जमशेदपुर में 10 हजार का चालान कटने के बाद DC ऑफिस के बाहर शराब पीने लगा चालक, VIDEO वायरल
Meta Description: जमशेदपुर में ड्रंक एंड ड्राइव कार्रवाई के बाद चालक ने DC ऑफिस के बाहर शराब पीते हुए वीडियो बनाया। निजी खाते में चालान राशि लेने के आरोप से मामला और गरमाया।








