close
LIVE UPDATE

LPG गैस पर बड़ा अपडेट: खत्म हो गयी है 90 दिन की डेडलाइन, नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएगी सप्लाई

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट। 90 दिन की डेडलाइन आज खत्म, KYC और PNG नियम नहीं मानने पर गैस सप्लाई बंद हो सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

LPG Gas New Rule: आज से एलपीजी सिलेंडर को लेकर नया रूल शुरू हो रहा है। अगर आपको जानकारी नहीं है, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की है। दरअसल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी नए नियम के तहत एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। 90 दिनों की डेडलाइन रविवार को समाप्त हो गयी है और अगर समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो कई लोगों की गैस सप्लाई बंद हो सकती है।सरकार ने यह कदम देश के ऊर्जा आयात बिल को कम करने और पाइपलाइन गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

 जानिये किन लोगों की बंद हो सकती है LPG गैस सप्लाई?

  • जिन घरों के आसपास PNG (पाइपलाइन गैस) नेटवर्क उपलब्ध है, उनका LPG कनेक्शन बंद किया जा सकता है
  • एक ही परिवार में दो गैस कनेक्शन रखने वालों को एक सरेंडर करना होगा
  • जिन उपभोक्ताओं ने KYC पूरा नहीं किया है, उनकी सप्लाई रोकी जा सकती है

नियम तोड़ा तो सख्त कार्रवाई

सरकार इस मुद्दे पर बिल्कुल राहत के मूड में नहीं है। सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कनेक्शनों को चिन्हित कर बंद किया जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गैस कनेक्शन चालू रखने के लिए तुरंत करें ये काम

  1. चेक करें कि आपके इलाके में PNG नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं
  2. गैस एजेंसी में तुरंत KYC (ID और Address Proof) अपडेट कराएं
  3. अगर PNG उपलब्ध है, तो जल्द से जल्द PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करें
  4. अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें, ताकि OTP और DAC वेरिफिकेशन पूरा हो सके
  5. तकनीकी समस्या होने पर गैस कंपनी से NOC जरूर लें

जानिये क्यों लागू किया गया नया नियम?

सरकार का कहना है कि यह फैसला देश में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और LPG पर निर्भरता कम करने के लिए लिया गया है। PNG नेटवर्क को बढ़ावा देकर ऊर्जा लागत और आयात पर दबाव कम किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *