close
LIVE UPDATE

रांची : “पानी पी लीजिए, यह लंबी लड़ाई है” JPSC छात्र आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक का देवेंद्र नाथ महतो को आया कॉल, पेपर ली की ली पूरी जानकारी

Ranchi: "Have some water; this is a long fight." Amidst the JPSC student protest, Sonam Wangchuk called Devendra Nath Mahto and gathered full details regarding the paper leak.

रांची। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, OMR शीट में छेड़छाड़ और पेपर लीक के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन जारी है। हालांकि वार्ता की पहल शुरू हो गयी है। लेकिन, इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलने लगा है। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से पानी पीने की अपील करते हुए कहा कि “यह लंबी लड़ाई है, अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।”

ho7  klbcaa1grw
ho7 klbcaa1grw
ho7 9zsbyaafy s
ho7 9zsbyaafy s

25 जुलाई से आंदोलन, 2 अगस्त से भूख हड़ताल

बातचीत के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि छात्र 25 जुलाई से सत्याग्रह कर रहे हैं, जबकि 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार अनशन के कारण उनकी शारीरिक स्थिति कमजोर हो गई है।देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि झारखंड में पिछले कई वर्षों से भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

“यह आत्महत्या जैसा है, पानी पी लीजिए”

छात्र नेता ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने पानी पीना शुरू नहीं किया तो उनकी हालत गंभीर हो सकती है और अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर सोनम वांगचुक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि बिना पानी के अनशन करना आत्महत्या जैसा है। उन्होंने आग्रह किया कि वे पानी का सेवन करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज सरकार तक जरूर पहुंचेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धैर्य रखने की सलाह

सोनम वांगचुक ने आंदोलनरत छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे जनआंदोलनों में समय लगता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और उचित निर्णय लेगी।इस बीच झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग तेज होती जा रही है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *