close
LIVE UPDATE

झारखंड बड़ी खबर : चमोली टनल हादसे में झारखंड के श्रमिक की मौत, 5 घायल; एक के फंसे होने की पुष्टि, CM हेमंत ने धामी से की बात

Major news from Jharkhand: Jharkhand worker dies, 5 injured in Chamoli tunnel accident; one confirmed trapped; CM Hemant speaks to Dhami.

Utrakhand
img 20260814 wa0460

रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हादसे में झारखंड के भी एक मजदूर की मौत हुई है। चमोली के निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मायापुर और पीपलकोटी क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भरने के साथ टनल का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के वक्त सुरंग के भीतर कुल 29 श्रमिक काम कर रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे में अब तक सात श्रमिकों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 19 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। तीन श्रमिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में झारखंड के भी कई श्रमिक प्रभावित हुए हैं। झारखंड सरकार के अनुसार, राज्य के सात श्रमिक इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं। इनमें एक श्रमिक की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हैं। वहीं एक अन्य झारखंडी श्रमिक के सुरंग में फंसे होने की जानकारी सामने आई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के विश्वजय हांसदा की मौत

हादसे में पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया प्रखंड अंतर्गत पलसबनी गांव निवासी विश्वजय हांसदा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और उत्तराखंड प्रशासन तथा संबंधित कंपनी के साथ समन्वय शुरू किया।

मृतक श्रमिक के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक गांव पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कंपनी प्रशासन और परिजनों के साथ समन्वय के बाद एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर को उनके गांव के लिए रवाना किया जा रहा है।

 

CM हेमंत सोरेन ने पुष्कर सिंह धामी से की बात

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने श्रम आयुक्त कार्यालय की ओर से संचालित राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम को तत्काल कार्रवाई और उत्तराखंड सरकार के साथ अंतर-राज्यीय समन्वय के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली और झारखंड के श्रमिकों के रेस्क्यू तथा घायलों के समुचित इलाज को लेकर आवश्यक समन्वय किया।

 

झारखंड के पांच श्रमिक घायल

हादसे में झारखंड के पांच श्रमिक घायल हुए हैं। इनमें खूंटी जिले के तपकरा निवासी हाबिल गुड़िया, तोरपा निवासी निथिर भिंगरा और सुरुने निवासी दीना बेगरा शामिल हैं। इन तीनों को हल्की चोटें आने की जानकारी है।वहीं गुमला जिले के कटकाही निवासी विनोद रावना का दाहिना पैर टूट गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया निवासी खेला राम बिसरा भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

सुरंग में फंसा है झारखंड का एक और श्रमिक

रेस्क्यू टीमों की ओर से सुरंग में फंसे तीन श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड सरकार के अनुसार, इन तीन लापता श्रमिकों में एक श्रमिक के झारखंड का होने की पुष्टि हुई है। हालांकि उसकी सटीक पहचान की प्रक्रिया जारी है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि फंसे श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए उत्तराखंड प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है।

 

मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता

दूसरी ओर कंपनी की ओर से मृतक श्रमिक के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। झारखंड सरकार की ओर से भी मृतक के पार्थिव शरीर को राज्य में लाने के साथ-साथ पात्रता के अनुसार मुआवजा, बीमा राशि और अन्य वैधानिक सरकारी लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता सुरंग में फंसे तीनों श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू टीम लगातार मलबा और पानी हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *