close
LIVE UPDATE

बीबी हुई बेवफा तो पति ने दर्ज करायी FIR, अब प्रेमी दे रहा पति को जान से मारने की धमकी, बीबी रहने लगी आशिक के साथ

रांची के कोकर में पति ने पत्नी पर दादी की बीमारी का बहाना बनाकर मायके जाने, गहने-नकदी ले जाने और पूर्व सहकर्मी के साथ रहने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

रांची। बीबी की बेवफाई से नाराज पति ने FIR दर्ज करायी है। आरोप है कि पत्नी गहने और पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी है। मामला राजधानी रांची के कोकर इलाके की है, जहां पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। कमला नगर निवासी शिवम कुमार ने अपनी पत्नी कृति कुमारी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि पत्नी दादी की बीमारी का बहाना बनाकर मायके गई और अपने साथ गहने व नकदी ले गई।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और कथित तौर पर अपने पूर्व सुरक्षा गार्ड सहकर्मी के साथ रहने लगी। हालांकि, ये सभी आरोप पति की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चों को छोड़कर मायके जाने का आरोप

शिवम कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी कृति कुमारी 16 अप्रैल को दादी की बीमारी का हवाला देकर बच्चों को छोड़कर बाढ़, पटना स्थित अपने मायके चली गई थी। पति का आरोप है कि मायके जाते समय वह अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई।काफी समय बीतने के बाद भी जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो शिवम ने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

पूर्व सहकर्मी के संपर्क में होने का दावा

प्राथमिकी में शिवम ने आरोप लगाया है कि जानकारी जुटाने पर उन्हें पता चला कि कृति उनके पूर्व सुरक्षा गार्ड सहकर्मी नालंदा निवासी बंटी उर्फ राज के संपर्क में है।शिवम का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध का विरोध किया तो बंटी ने उन्हें फोन कर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कृति को अपने पास रखने की बात कही।पति ने अपनी प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया है कि उनकी सास कंचन देवी और साली ज्योति ने कथित तौर पर कहा कि कृति अब बंटी के साथ ही रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली पहुंचने पर मारपीट का आरोप

शिवम के अनुसार, 6 अगस्त को वह अपनी मां, बहन और बच्चों के साथ दिल्ली स्थित ससुराल पहुंचे थे। वहां ससुराल पक्ष के लोगों और हरिओम नामक व्यक्ति पर उन्होंने मारपीट और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है।पति ने पुलिस को मामले से जुड़े कुछ डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल शामिल हैं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लगाए गए आरोपों की सत्यता, कथित धमकी, मारपीट और पत्नी के साथ रहने वाले व्यक्ति से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी।फिलहाल मामले में सामने आए आरोप पति की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेहा वर्मा

नेहा वर्मा डिजिटल मीडिया की नब्ज पहचानती हैं। वे hpbltop.com पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों को कवर करती हैं। नेहा का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों के बीच पाठकों तक सच पहुँचाना है। वे खबरों की फैक्ट-चेकिंग (Fact-Checking) में विशेष रुचि रखती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि हर वायरल खबर के पीछे की सच्चाई सामने आए।
  • ईमेल: neha@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *