close
LIVE UPDATE

“भीड़ के बीच फंसा प्रेमी जोड़ा, बचाने पहुंची पुलिस पर बरसे पत्थर; हवाई फायरिंग के बीच थाना प्रभारी घायल”

चतरा/टंडवा। प्रेमी युगल को ग्रामीणों की भीड़ से बचाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीण उस वक्त भड़क गए जब पुलिस भीड़ से उन्हें निकाल रही थी। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ प्रेमी को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे थे। इसी दौरान भीड़ अचानक उग्र हो गई। पुलिस को सूचना मिलते है स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की भी बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला तब और बिगड़ गया जब कुछ उपद्रवी ग्रामीण घर के एस्बेस्टस तोड़कर प्रेमी युगल को दंडित करने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण बंद कमरे में देखते ही प्रेमी युगल को बाहर से बंद कर दिया। ग्रामीण से बचाने के दौरान थाना प्रभारी पप्पू शर्मा को सिर पर चोटें आई। बताया जा रहा है कि युवक के साथ दो अन्य युवक भी थे जो मौके से फरार हो गये।

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने टंडवा थाना प्रभारी के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने हवाई फायरिंग की घटना पर कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भीड़ के बीच फंसे प्रेमी युगल की जान खतरे में देख पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना मोर्चा संभाला। पथराव के बीच पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पथराव में थाना प्रभारी अनिल उरांव के गर्दन और हाथ में चोट लगी है। उनका इलाज एनटीपीसी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घायल अन्य पुलिसकर्मियों का भी उपचार कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पथराव तथा पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *