डाक्टर साहब नशे में हैं! शराबी डाक्टर ने हॉस्पीटल में ही शुरू कर दी अश्लील हरकत, Viral Video पर गिरफ्तारी के बाद बर्खास्तगी की तैयारी…
The Doctor Is Intoxicated! Drunken Physician Engages in Obscene Behavior Right Inside the Hospital; Dismissal Imminent Following Arrest Over Viral Video...

एक सरकारी डॉक्टर का नशे में अश्लील व्यवहार करते वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विभाग ने भी पद से हटा दिया।
________________________________________
Health Department News : शराबी डाक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नशे की हालत में अश्लील हरकत करते डाक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद ना सिर्फ डाक्टर की गिरफ्तारी हुई है, बल्कि उसकी बर्खास्तगी की तैयारी भी शुरू हो गयी है। पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले का है। जिले के समेली प्रखंड में पदस्थ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार सिंह को शराब के नशे में अश्लील हरकत करते पाए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह नशे की हालत में आपत्तिजनक और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत प्रशासन से की। मामला सामने आते ही शिखर चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, वीडियो मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पोठिया थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। वहां से आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शराब सेवन और अभद्र व्यवहार से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। सिविल सर्जन जितेंद्रनाथ सिंह ने तत्काल प्रभाव से विनय कुमार सिंह को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर कृष्ण कुमार यादव को समेली प्रखंड का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह घटना बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। एक ओर सरकार इस कानून को सख्ती से लागू करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी का ड्यूटी के दौरान नशे में पाया जाना कानून के क्रियान्वयन पर प्रश्नचिह्न लगाता है।







