close
LIVE UPDATE

महंगाई भत्ता बढ़ा ब्रेकिंग: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये केंद्र सरकार ने कितनी की बढ़ोत्तरी, जल्द ही झारखंड में भी मिलेगी सौगात

Dearness Allowance Hiked – Breaking: Dearness Allowance for Central Government Employees Increased; Find Out the Extent of the Hike Announced by the Central Government—Jharkhand Set to Receive This Benefit Soon.

DA Hike : कर्मचारियों से जुड़ी एक अच्छी खबर है. सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस बार काफी देरी से केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी महीने से बकाया महंगाई भत्ता मिल रहा है। अमूमन मार्च तक में जनवरी से लागू होने वाला महंगाई भत्ता जारी हो जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल महीने में डीए का ऐलान किया गया है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनभोगियों और के लिए महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों डीए बढ़ जाएगा।

60 फीसदी हुआ कुल महंगाई भत्ता
सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को मिलेगा, जिससे उनकी मासिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी।

जानिये अब कितनी बढ़ेगी सैलरी?
आपको बता दें कि अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिप पे 36 हजार 500 रुपए है तो 60 फीसदी के हिसाब से अब उसका डीए 21 हजार 900 रुपए हो जाएगा। बड़ी बात यह है कि अब कर्मचारियों को जनवरी से एरियर भी मिलेगा। नया नियम 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को केवल अगले महीने की बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि पिछले तीन महीनों यानी जनवरी फरवरी और मार्च का बकाया एरियर भी एकमुश्त दिया जाएगा।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *