close
LIVE UPDATE

Vaibhav Sooryvanshi : वैभव सूर्यवंशी को मिले 10 लाख कैश व टाटा सिएरा कार, दिग्गजों को पछाड़ जीता आरेंज कैप व सुपर स्ट्राइकल आफ द सीजन का खिताब

Vaibhav Sooryvanshi IPL Cricketer : IPL शुरू होने के पहले विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में कहा था, उनके पास कार नहीं है, लेकिन अब उन्हें IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते एक लग्जरी कार गिफ्ट में मिला है। आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव ने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

RCB  ने जीता IPL का खिताब

IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने दबदबे को बरकरार रखा। आरसीबी ने बेशक ही IPL का खिताब जीता हो, लेकिन दिल तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जीता।  वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़कर कई कीर्तिमान अपने नाम किये और आईपीएल का पुरस्कार अपने नाम किया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैभव को मिले 10 लाख कैश और टाटा सियारा कार

आईपीएल में उन्हें लगातार दूसरी बार सुपर स्ट्राइकल आफ द सीजन का खिताब दिया गया है। उन्हें इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये और टाटा सिएरा (TATA SIERRA) एसयूवी कार दी गयी है। आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 17 मैचों में 776 रन बनाये थे। यही नहीं उन्होंने कई कीर्तिमान को भी तहस नहस कर दिया। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकार्ड  को उन्होंने कोसों पीछे छोड़ दिया।

वैभव का स्ट्राइक रेट 237 का

2026 के आईपीएल में वैभव का खौफ गेंदबाजों पर इतना ज्यादा था, कि जो भी गेंदबाज उसके सामने आया, उसका एवरेज वैभव ने बिगाड़ कर रख दिया। वैभव ने इस सीजन में 48.50 की औसत से 776 रन बनाये, उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रन का है। इस सीजन में उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। वो इस सीजन में सबसे तेज शतक के करीब भी थे, लेकिन वो इस कीर्तिमान से चूक गये। उन्होंने मात्र 29 गेंद में 97 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैभव को मिला आरेंज कैप

वैभव को आईपीएल के 2026 सीजन का आरेंज कैप दिया गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 776 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के भी लगे। 776 रन के कुल स्कोर में उनका उच्चतम स्कोर 103 रन रहा। वहीं दूसरे नंबर पर शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 732 रन बनाये, उनका औसत 45.75 और स्ट्राइक रेट 163.02 का रहा। शुभमन गिल ने पारी में 74 चौके और 33 छक्के लगाये थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *