close
LIVE UPDATE

सांप काटने से चाचा-भतीजी की मौत, पहले चाचा को ब्लैक कोबरा ने डंसा, फिर भतीजी को भी उसी कोबरा ने काट खाया, दोनों की मौत

Snake bite। बारिश की आहट के पहले सर्पदंश का कहर शुरू हो गया है। सांप के जहर का कहर एक ही परिवार पर जमकर टूटा। पहले सांप ने चाचा को डंसा और फिर भतीजी को भी सांप ने काट लिया, दोनों की मौत हो गयी। ये हृदयविदारक घटना राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव की है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर ब्लैक कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत हो गई।

पहले चाचा की जान गई और फिर 12 वर्षीय भतीजी भी जहरीले सांप का शिकार बन गई। लगातार हुई इन मौतों से परिवार में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार, सरारी गांव निवासी दिलीप महतो की 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी को ब्लैक कोबरा ने डस लिया। सांप के काटते ही बच्ची दर्द से चिल्लाने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, सांप का जहर तेजी से शरीर में फैल चुका था और इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब आरती घर से झाड़ू लाने गई थी। झाड़ू के पास बने एक बिल से अचानक निकले ब्लैक कोबरा ने उसे डस लिया। परिवार के लोगों ने तुरंत इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।इस दर्दनाक घटना से पहले भी परिवार पर एक बड़ा संकट आ चुका था। दो दिन पहले आरती के चाचा मुन्ना महतो को भी उसी ब्लैक कोबरा ने डस लिया था।

उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चाचा की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों ने सांप की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।मृतका के चाचा चंदन महतो ने बताया कि मुन्ना महतो की मौत के बाद पूरे घर और आसपास के इलाके में खोजबीन की गई थी, लेकिन सांप पकड़ में नहीं आया। परिवार अभी पहले हादसे के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि दूसरी घटना ने सभी को तोड़कर रख दिया।

इधर, लगातार दो मौतों के बाद सरारी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बाद में सपेरों को बुलाकर सांप की तलाश कराई। काफी प्रयास के बाद ब्लैक कोबरा को पकड़ा गया और उसे गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *