close
LIVE UPDATE

शिक्षक भर्ती : 1048 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना, 365 अन्य कर्मियों की भी होगी बहाली

Teacher Recruitment: Path Cleared for the Recruitment of 1,048 Teachers; Requisition Sent to BPSC; 365 Other Personnel to Also Be Recruited.

Teacher Vacancy News। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में रिक्त पड़े प्रधानाध्यापक और अध्यापक के कुल 1048 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है।अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य के आवासीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

365 गैर-शैक्षणिक पदों पर भी होगी नियुक्ति

विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्यालयों में केवल शिक्षकों की ही नहीं, बल्कि अन्य आवश्यक कर्मियों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत सफाई कर्मी, नाई, माली और अन्य सहायक पदों पर कुल 365 कर्मियों की बहाली की जाएगी। सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

चार नए आवासीय विद्यालयों का निर्माण जारी

राज्य सरकार वैशाली के पातेपुर, पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर के मीनापुर और खगड़िया में 720-720 छात्रों की क्षमता वाले नए डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों का निर्माण करा रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा संस्थान उपलब्ध होंगे।

18 जिलों में बन रहे सावित्रीबाई फुले छात्रावास

समीक्षा बैठक में बताया गया कि राज्य के 18 जिलों में स्वीकृत सावित्रीबाई फुले छात्रावासों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इन छात्रावासों से छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।

121 आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी

अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अब तक 121 आश्रितों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

महादलित टोलों में बन रहे सामुदायिक भवन

बिहार महादलित विकास मिशन के तहत महादलित टोलों में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक 4,983 सामुदायिक भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 1,025 भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *