close
LIVE UPDATE

शादी हुई, लेकिन सुहागरात नहीं मना सका दुल्हा, फेरे के 6 घंटे बाद दुल्हन फरार! फोटो कॉपी कराने के नाम पर नकदी-जेवर लेकर हुई फुर्रर

बिहार के गया में शादी के छह घंटे बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने एजेंट पर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। पुलिस संगठित गिरोह की आशंका से जांच कर रही है।

Fake Marriage। वरमाला हुआ, मांगें भरी, फेरे लिए…लेकिन सुहागरात के पहले दुल्हन रफ्फूचक्कर हो गयी। चौकाने वाले इस मामले को लेकर अब पुलिस जांच में जुटी है। पूरी घटना बिहार के गया जिले की है, जहां शादी के नाम पर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दुल्हन लेने पहुंचे युवक की खुशियां महज छह घंटे में मातम में बदल गईं। सात फेरे लेने और सिंदूरदान की रस्म पूरी होने के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

गाजियाबाद से आया था दूल्हा, बिचौलिए ने कराई थी शादी

पीड़ित रविंद्र कुमार, जो गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनकी शादी एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुई थी। अलीगढ़ के एक व्यक्ति ने उनकी मुलाकात शकील नामक व्यक्ति से कराई, जिसने गया बुलाकर युवती और उसके परिजनों से मिलवाया। बातचीत के बाद शादी तय हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी से पहले खरीदारी और मेकअप के नाम पर भी लिए पैसे

रविंद्र का आरोप है कि विवाह से पहले दुल्हन ने उनके खर्च पर करीब 10 हजार रुपये की खरीदारी की। इसके अलावा मेकअप के लिए भी चार हजार रुपये लिए गए। इसके बाद गांधी मुहल्ले में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।विवाह के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पायल और बिछिया भी पहनाई।

पहचान पत्र की कॉपी कराने का बहाना, फिर दुल्हन हुई गायब

शादी के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शकील ने पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने का बहाना बनाया और दुल्हन को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले।इसके बाद पीड़ित परिवार को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल मुफस्सिल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एजेंट पर एक लाख रुपये लेने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी तय कराने के नाम पर एजेंट पहले ही एक लाख रुपये नकद ले चुका था। इतना ही नहीं, शादी के दौरान बनाए गए वीडियो और मोबाइल से खींची गई तस्वीरें भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने डिलीट करा दीं, जिससे पहचान से जुड़े कई अहम साक्ष्य खत्म हो गए।

पुलिस को संगठित गिरोह होने का शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने दुल्हन की कथित बड़ी बहन और एक बिचौलिए को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि मुख्य आरोपी दुल्हन और शकील अभी फरार हैं।पुलिस को आशंका है कि यह शादी के नाम पर ठगी करने वाला संगठित गिरोह हो सकता है, जो अलग-अलग पहचान के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच जारी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *