close
LIVE UPDATE

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट कांड: सामान्य को भी सांप से काटने से हुई मौत बताती थी, जानिये किस जुर्म में लेडी डाक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट

बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर मुआवजा दिलाने के मामले में SIMS की डॉक्टर प्रियंका सोनी गिरफ्तार हुई हैं। पुलिस ने 15 और संदिग्ध मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Fake Postmortem Report: फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाली लेडी डाक्टर को गिरफ्तार किया गया है। महिला डाक्टर ने सर्पदंश से होने वाली मौत की मुआवजा राशि हड़पने के एवज में ये फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की थी। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है, जहां सामान्य मौत को भी सांपों के काटने से हुई मौत बताकर मुआवजा राशि लेने के मामले की जांच चल रही है। ये मामला छत्तीसगढ़ के विधानसभा में भी उठा था, जिसके बाद बिलासपुर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

जांच के दौरान ही फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर सर्पदंश से मौत दिखाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तोरवा थाना पुलिस ने इस मामले में सिम्स (SIMS) में पदस्थ रहीं महिला डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि फर्जी सर्पदंश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर सरकारी मुआवजा हड़पने की साजिश रची गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्पदंश से मौत की फर्जी रिपोर्ट बनाकर हड़पी थी राशि

तोरवा पुलिस के अनुसार, तहसील कार्यालय के नायब नाजीर की शिकायत पर महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की कथित सर्पदंश से मौत के मामलों की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम तत्कालीन सिम्स चिकित्सक डॉ. प्रियंका सोनी ने किया था और कथित रूप से सर्पदंश से मौत की फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई थी।

बिलासपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को एएसआई देवेंद्र तिवारी ने फरार चल रहीं डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि ये पूरा मामला विधानसभा में भी उठा था, जिसके बाद जांच की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले ही कई आरोपी जा चुके हैं जेल

इस मामले में पुलिस पहले ही मृतक निसार खान की पत्नी सफीना बानो, लता सूर्यवंशी के पति संतोष सूर्यवंशी तथा वकील रंजीत कुमार चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अधिवक्ता श्रवण वस्त्रकार अभी फरार है। बताया जा रहा है कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सिविल लाइन थाने में भी दर्ज है मामला

डॉ. प्रियंका सोनी के खिलाफ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा निवासी पवन यादव की मौत से जुड़ा एक अन्य मामला भी दर्ज है। आरोप है कि इस मामले में भी हार्ट अटैक से हुई मौत को कथित रूप से फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए सर्पदंश से हुई मौत बताया गया था।इस प्रकरण में मृतक की पत्नी और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी पूरे 15 और मामलों की जांच

पुलिस जांच में अब तक 15 और संदिग्ध मामलों की जानकारी सामने आई है। इन मामलों में भी फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अन्य डॉक्टरों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *