close
LIVE UPDATE

झारखंड सहिया हत्याकांड खुलासा: दुर्गापूजा से लौटते वक्त रास्ता रोक की लूटपाट, सहिया ने लूटेरों को पहचान लिया, तो कर दी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू । सहिया गीता देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रही गीता देवी को आरोपियों ने निशाना बनाया और उनके आभूषण लूट लिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का दावा है कि महिला ने आरोपियों को पहचान लिया और शोर मचाने लगी, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने दो बाइक, लूटे गए आभूषण, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई रस्सी समेत कई सामान बरामद किए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूजा पंडाल से लौटते समय महिला लापता, अगले दिन खेत में मिला शव

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्या मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि घटना 20 अक्टूबर की रात की है। गीता देवी दुर्गा पूजा पंडाल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान वह लापता हो गईं। अगले दिन, 21 अक्टूबर को दोपहर में उनका शव घर के समीप धान के खेत से बरामद किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मृतका के पति शशि पासवान के आवेदन पर नावा बाजार थाना कांड संख्या 66/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया।

 

लूटपाट के बाद पहचान उजागर होने के डर से हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि दशमी के दिन पूजा पंडाल देखने के बाद आरोपियों ने लूटपाट की योजना बनाई थी। आरोप है कि रात में अकेले घर लौट रही गीता देवी को आरोपी खेत की ओर ले गए और उनके आभूषण लूट लिए।

 

पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपियों को पहचान लिया था और विरोध करते हुए शोर मचाने लगी थीं। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।

 

चार आरोपी गिरफ्तार, तीन नावा बाजार क्षेत्र के निवासी

विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

• दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू उर्फ कारू (22), निवासी रजहारा, नावा बाजार थाना क्षेत्र।

• रोहित पांडेय (24), निवासी रजहारा, नावा बाजार थाना क्षेत्र।

• आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला (26), निवासी रजहारा।

• विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान (25), निवासी लोहड़ी, पड़वा थाना क्षेत्र।

पुलिस अब आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

दो बाइक, आभूषण, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कई महत्वपूर्ण सामान बरामद करने की जानकारी दी है। इनमें एक हीरो स्ट्रीम बाइक और फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अपाची बाइक शामिल हैं।इसके अलावा मृतका के लूटे गए आभूषण, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और खून तथा मिट्टी लगे कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस इन बरामद वस्तुओं को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य मान रही है।

 

कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपरंजन पांडेय के विरुद्ध नावा बाजार थाने में वर्ष 2023 से 2025 के बीच चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

 

वहीं, आकाश शुक्ला के खिलाफ सदर और नावा बाजार थानों में पूर्व के मामले दर्ज हैं। विक्की पासवान के विरुद्ध पड़वा, शहर और गढ़वा शहर थानों में चोरी से संबंधित मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।

 

एसआईटी ने की कार्रवाई, आगे की जांच जारी

इस मामले में गठित छापेमारी दल में एसडीपीओ चिरंजीव मंडल, प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी मृत्युंजय गोप, नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *