close
LIVE UPDATE

Breaking: झारखंड में शीतलहर का कहर! 8 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

Breaking: Cold wave wreaks havoc in Jharkhand! All schools will remain closed until January 8, government issues order

राँची/ 5 जनवरी :झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर (Cold Wave) को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी स्कूलों को 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

​सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और सभी निजी विद्यालयों (Private Schools) पर समान रूप से लागू होगा। इस दौरान प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी।

शिक्षकों के लिए अलग निर्देश

हालांकि, यह छुट्टी केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को स्कूल आना होगा। उन्हें अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

बोर्ड परीक्षाओं पर क्या है नियम?

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड (Pre-Board) की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं, तो संबंधित सक्षम प्राधिकार अपने विवेक के अनुसार परीक्षा संचालन पर निर्णय ले सकते हैं।

​यह आदेश सरकार की अपर सचिव, सीता पुष्पा के हस्ताक्षर से 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।

यहां पड़े आदेश…

img 20260105 wa0007 - Image generated by AI for representational purposes.
img 20260105 wa0007 – Image generated by AI for representational purposes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *