close
LIVE UPDATE

थाने में प्यार मोहब्बत: हेड कांस्टेबल-महिला को कमरे में जाते दारोगा ने पकड़ा, तो हुआ जमकर बवाल, SSP ने शिकायत पर दोनों को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही निलंबित। दरोगा से अभद्रता के आरोप पर विभागीय जांच के आदेश।

Police News: थाने में प्यार-मोहब्बत को लेकर इस कदर बवाल मचा की दो पुलिसकर्मियों की छुट्टी हो गयी। हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। प्यार मोहब्बत में दोनों को कमरे में जाते दारोगा जी ने पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। दारोगा की शिकायत पर दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है।

शाही थाने में तैनात एक शादीशुदा हेड कांस्टेबल और अविवाहित महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। मामले में वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार की शिकायत भी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कर्मचारियों के आचरण और अनुशासन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। मामले की जांच सीओ मीरगंज अजय कुमार से कराई गई थी।

कमरे में साथ देखे जाने के बाद बढ़ा मामला

जानकारी के अनुसार, शाही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बहादुर शाह जफर पहले से शादीशुदा हैं, जबकि संबंधित महिला सिपाही अविवाहित हैं। थाने के कर्मचारियों के बीच दोनों के संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा होने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि 10 अक्टूबर की रात थाने के एक दरोगा ने महिला सिपाही को हेड कांस्टेबल के कमरे में जाते देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को दी। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।हालांकि, दोनों के निजी संबंधों से जुड़ी चर्चाओं और आरोपों के बीच पुलिस की कार्रवाई का आधिकारिक आधार अनुशासनहीनता से संबंधित शिकायतें बताई गई हैं।

दरोगा से अभद्रता का भी आरोप

मामले में यह आरोप भी सामने आया कि जब एक दरोगा ने दोनों पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की गई। इसके बाद थाना स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंची।पुलिस अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जांच में अनुशासनहीनता की पुष्टि होने के बाद दोनों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी अनुराग आर्य ने दिए विभागीय जांच के आदेश

मामले की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज अजय कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया।सीओ मीरगंज ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है और कर्मचारियों के आचरण से संबंधित शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *