close
LIVE UPDATE

शिक्षक की स्कूल में धुनाई: शिक्षक की करतूत पर भड़क गये लोग, फिर लात-घूसों से कर दी पिटाई, जूता-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

Teacher beaten up in school: People got angry at the teacher's actions, then beat him with kicks and punches, and paraded him around wearing a garland of shoes and slippers.

Teacher News/18.9.26 : शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी के आरोप के बाद भारी हंगामा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई कर दी, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामला जांच के दायरे में है। मामला मधुबनी खजौली प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय का है। जहां पदस्थापित शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप सामने आते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जूता-चप्पल से पिटाई कर दी। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक न केवल बच्चियों के साथ अनुचित व्यवहार करता था, बल्कि विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका के साथ भी अशोभनीय हरकतें करता था।

छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उन्हें खेलने के बहाने मैदान में भेजता था और फिर अकेले में गलत इरादों से छूने का प्रयास करता था। आरोप यह भी है कि वह बच्चियों को पैसे का लालच देकर चुप रहने के लिए कहता था। इन आरोपों के सामने आने के बाद विद्यालय और आसपास के गांवों में गहरा आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी अभिभावकों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण और माता-पिता विद्यालय परिसर में जमा हो गए।

लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ लिया और उसकी जूता-चप्पल से पिटाई कर दी। कुछ देर के लिए स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई, जिससे विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण बन गया। घटना की सूचना मिलते ही खजौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने शिक्षक को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

खजौली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं से पूछताछ की गई है और डीएसपी स्तर पर भी जांच की जा रही है।वहीं, आरोपी शिक्षक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि वह बच्चों को अपनी बेटियों की तरह मानता है और उसके खिलाफ साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

शिक्षक के इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शिक्षक दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय और कानूनी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *