close
LIVE UPDATE

शिक्षिका शादी के तीसरे दिन बनी मां : 60 साल के प्रिंसिपल संग भागी शिक्षिका शादी के 72 घंटे बाद बनी मां, स्कूल से भागकर विदेश में रचायी थी शादी, मां बनने की…

Teacher became a mother on the third day of marriage: Teacher eloped with 60-year-old principal, became a mother 72 hours after marriage, she had eloped from school and got married abroad, she had decided to become a mother...

Teacher News/26.2.26: शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही शिक्षिका मां बन गयी। अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल से भागकर शादी रचाने वाली शिक्षिका की मां बनने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। आपको बता दें कि तीन दिन पहले ही शिक्षिका ने 60 साल के प्रिंसिपल से विदेश भागकर शादी रचायी थी। पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। 28 वर्षीय महिला शिक्षिका ने अपनी शादी के महज तीन दिन बाद ही एक बच्ची को जन्म दिया है। राकेश और शाइस्ता परवीन ने 18 फरवरी को नेपाल जाकर शादी की थी। शादी की तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। 21 फरवरी को शाइस्ता परवीन ने बच्ची को जन्म दिया है।

img 20260223 wa0000
img 20260223 wa0000

दरअसल मुजफ्फरपुर में स्कूल चलाने वाले 60 वर्षीय राकेश कुमार साह और उसी स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिर दोनों ने 18 फरवरी को नेपाल भाग गये और बाद में जनकपुर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

बताया जा रहा है कि राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, और शिक्षिका शाइस्ता परवीन, जो स्वयं शादीशुदा हैं, स्कूल के संचालन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 18 फरवरी को जब दोनों अचानक अपने घरों से गायब हुए, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी नेपाल में हुई शादी की तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने और खुश होने का दावा किया है।

img 20260223 wa0001
img 20260223 wa0001

राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक होने के साथ-साथ वहां शिक्षक भी हैं। शाइस्ता परवीन उसी स्कूल में टीचर थीं। एक ही स्कूल में काम करने की वजह से दोनों की मुलाकातें होती रहीं।2025 में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और समय के साथ नजदीकियां दोनों के बीच बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब रिश्ता गहराया तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
बताया जाता है कि 18 फरवरी को दोनों मुजफ्फरपुर से नेपाल चले गए। वहां जनकपुर पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली।

तीन दिन बाद अस्पताल में गूँजी किलकारी

जानकारी के मुताबिक शादी के अभी तीन दिन ही बीते थे कि 21 फरवरी को शाइस्ता परवीन को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ उन्होंने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्ची दोनों पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गौरतलब है कि राकेश साह और शाइस्ता दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं और दोनों के अपने-अपने परिवार हैं।

img 20260223 wa0002
img 20260223 wa0002

भाई ने लगाया अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

हालांकि इस शादी को लेकर विवाद भी सामने आया है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब महिला के भाई ने औराई थाने में राकेश साह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल ने उनकी बहन को डरा-धमकाकर और प्रलोभन देकर उसका अपहरण किया। भाई का यह भी दावा है कि राकेश ने शाइस्ता का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *