धनबाद: महिला की किडनैपिंग या…. फिर, मायके आयी महिला बेटे के साथ रहस्यमयी तरीके से गायब, पुलिस में दर्ज कराया मामला….
Dhanbad: Kidnapping of a woman or.... Then, a woman who had come to her parents' house mysteriously disappeared with her son, a case was registered with the police....

धनबाद। महिला के किडनैपिंग की आशंका से इलाके में सनसनी मच गयी है। धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा से महिला अपने 6 साल के बेटे के साथ गायब हो गयी है। इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने बीमार पिता को देखने मायके आई थी, जहां से वह अपने बच्चे के साथ अचानक गायब हो गई। इधर महिला के गायब होने की खबर के बाद परिजनों ने अपने स्तर से तलाश शुरू की। काफी वक्त गुजर जाने के बाद भी जब महिला नहीं मिली, तो परिजनों पुलिस का रुख किया। पुलिस ने इस मामले सनहा दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि रविवार को रानी कुमारी नाम की महिला अपने 6 साल के बेटे पीयूष कुमार के साथ मायके आयी थी। इस दौरान वो डुमरा के सायरबांध स्थित सिलाई दुकान में कपड़ा सिलाई कराने मायके से निकली थी, लेकिन दुकान जाने के बाद वह दोबारा घर वापस नहीं लौटी। इससे पहले बरोरा बस्ती के रहने वाले नेमचंद महतो की 27 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी दो दिन पहले अपने मायके डुमरा (मुखिया टोला) आई थी।
उसके पिता बीमार चल रहे थे, इसलिए वह उनका हाल-चाल जानने और उनकी देखभाल के लिए आई हुई थी। जब काफी देर तक मां-बेटे घर नहीं पहुंचे, तो मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रातभर अपने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के घर पर दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। पति नेमचंद महतो ने बताया कि उनकी पत्नी के पास एक मोबाइल फोन भी है, जो घटना के बाद से लगातार स्विच ऑफ (बंद) बता रहा है।
पति नेमचंद महतो का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को उन्होंने बाघमारा थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया और पत्नी व बच्चे की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया। अपहरण होने की आशंका जतायी है, उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी पत्नी और बच्चे को सकुशल ढूंढने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।









