close
LIVE UPDATE

झारखंड पुलिस की हाईलेवल मीटिंग: डीजीपी ने बुलायी दो दिवसीय समीक्षा बैठक, जानिये 29-30 को किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Jharkhand Police's high-level meeting: DGP calls two-day review meeting, know which issues will be discussed on 29-30

रांची। झारखंड में अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने 29 और 30 मई को दो दिवसीय हाई-लेवल समीक्षा बैठक बुलाई है। डीजीपी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्यभर के आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बैठक को लेकर सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ समय पर उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। बैठक में राज्य के आईजी, जोनल आईजी, डीआईजी, सभी जिलों के एसएसपी और एसपी सहित विभिन्न इकाइयों के प्रमुख अधिकारी भौतिक रूप से मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, नई न्याय संहिता के क्रियान्वयन और सुरक्षा व्यवस्था जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य जिलावार स्थिति का आकलन कर बेहतर रणनीति तैयार करना है।

29 मई को होंगे कई अहम प्रेजेंटेशन

29 मई को विभिन्न विभागों की ओर से प्रेजेंटेशन और समीक्षा सत्र आयोजित किए जाएंगे। सुबह 11 बजे आईजी अभियान राज्य की विधि-व्यवस्था से संबंधित पीपीटी प्रस्तुतीकरण देंगे और वर्तमान हालात पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद 11:30 बजे सीआईडी विभाग द्वारा राज्य में बढ़ते अपराध और प्रमुख आपराधिक मामलों को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे विशेष शाखा राज्य के नक्सल परिदृश्य और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा करेगी।

दोपहर 12:30 बजे डीआईजी जैप द्वारा नवीन न्याय संहिता 2023 के क्रियान्वयन और उसके अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। वहीं दोपहर 1 बजे झारखंड जगुआर से जुड़े अधिकारी आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली पर प्रस्तुतीकरण देंगे।

इसके अलावा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों के डीआईजी और जोनल आईजी अपने-अपने इलाकों की स्थिति, चुनौतियों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर एजेंडा आधारित प्रेजेंटेशन देंगे।

30 मई को यातायात और श्रावणी मेला सुरक्षा पर फोकस
बैठक के दूसरे दिन 30 मई को राज्य के विभिन्न जिलों की यातायात व्यवस्था और स्थानीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे से पलामू, हजारीबाग, दुमका, बोकारो और चाईबासा के पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों की ट्रैफिक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण देंगे।

इसके बाद झारखंड सशस्त्र पुलिस, जैप, आईआरबी, एसआईआरबी और एसआईएसएफ से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी। डीआईजी रेल रेल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित चुनौतियों पर जानकारी देंगे।

बैठक में संचार एवं तकनीकी सेवाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। वहीं देवघर और दुमका के एसपी आगामी राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष प्रस्तुतीकरण देंगे।

जिलावार समीक्षा पर रहेगा जोर

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलावार समीक्षा की जाएगी। अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों पर अंकुश, साइबर अपराध, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *