close
LIVE UPDATE

झारखंड के दिवेश ने JEE एडवांस में झाड़ा कामयाबी का परचम, 354वीं रैंक लाकर हासिल की सफलता

रांची। JEE advanced 2026 का रिजल्ट आ चुका है। रिजल्ट के जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक कुल 56880 पास हुए हैं। अभ्यर्थियों में से लड़कियों की संख्या सिर्फ 10107 है l बिहार के शुभम कुमार ने एडवांस में इस बार टॉप किया है, वहीं लड़कियों में आरोही देशपांडे टॉपर रही है। वहीं अन्य अभ्यर्थियों की बात करें तो कबीर छिल्लर ने दूसरी रैंकिंग हासिल की है, जबकि सीकर राजस्थान के रहने वाले जतिन ने तीसरी रैंक हासिल की है।

झारखंड के नजरिये से भी इस बार के एडवांस का परिणाम शानदार रहा है। दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के बरमानिया गांव के रहने वाले दिवेश कुमार ने भी जेई एडवांस क्वालीफाई कर लिया है। बरमानिया गांव के रहने वाले संजय दास और चंदा देवी के बेटे दिवेश कुमार ने JEE एडवांस में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक करीब 13100 प्राप्त किया है। वही एससी केटेगरी में उन्होंने 394 रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

दिवेश कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय हटिया से मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की।  इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय बेंगलुरु से पूरी की। पढ़ने में काफी तेज दिवेश कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद के एडवांस में कामयाबी हासिल कर यह साबित कर दिया की प्रतिभा कभी भी मुसीबत की मोहताज नहीं होती।

दिवेश का परिवार काफी साधारण है। उनके पिता किसान और मां ग्रहणी है दिवेश की कामयाबी के बाद पूरे इलाके में उनकी चर्चा हो रही है। शिक्षकों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि के लिए दिवेश को बधाई दी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *