close
LIVE UPDATE

शिक्षकों की खबर: 5 दिनों का मिलेगा शिक्षकों को comp off, अधिसूचना जारी, 31 दिसंबर तक छुट्टी का कर सकेंगे उपयोग

Teacher News: शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। एससीईआरटी ने शिक्षकों से जुड़े एक अहम मामलों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण से छूट गए शिक्षकों को साल 2026-27 में फिर ट्रेनिंग का मौका दिया जाएगा।

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद में इस संदर्भ में विशेष आदेश जारी किया है। सरकार के फैसले के बाद उन हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिल गई है, जो अलग-अलग कार्यों की वजह से ट्रेनिंग से वंचित रह गए थे।

एससीईआरटी के मुताबिक विशेष रूप से SIR कार्य, विधानसभा चुनाव संबंधी दायित्व और स्वास्थ्यगत कारणों से प्रशिक्षण नहीं ले सके शिक्षकों को दोबारा से ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। 20 जून तक गर्मी की छुट्टी के दौरान अगर कोई शिक्षक पूर्व निर्धारित योजना के तहत मुख्यालय से बाहर रहता है और प्रशिक्षण नहीं ले पता है तो उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश में गुणवत्ता शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों के हितों और सुविधाओं का भी भरपूर ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है और इसकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव सकारात्मक रवैया अपनाता है।

प्रशिक्षण पांच दिवसीय और आवासीय होगा। प्रशिक्षण अवधि के बाद क्षतिपूर्ति अवकाश की प्रदान किया जाएगा। शिक्षक इस अवकाश का उपयोग 31 दिसंबर तक कर सकेंगे।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *