झारखंड: खुश हो जाइये! मौसम विभाग ने बारिश की कर दी भविष्यवाणी, 16 जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी
Jharkhand: Rejoice! The Meteorological Department has forecast rain; a warning has been issued for 16 districts.

Jharkhand Weather Update: भीषण गरमी में तप रहे झारखंड को गरमी से कुछ राहत मिल सकती है। झारखंड में अब प्री मानसून की सक्रियता शुरू हो गयी है। हालांकि मानसून आने में अभी 15 से 20 दिन का वक्त है, लेकिन प्री मानसून की वजह से कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलेगी। जाहिर है इससे तापमान काफी नीचे गिरेगा। आज झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बदलेगा झारखंड का मौसम
इसके साथ ही आज तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। रांची मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रह सकते हैं।
बारिश का अलर्ट
आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा समेत 16 जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इन जिलों में बारिश की कम संभावना है.
झारखंड के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। ऐसे में आज लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
4-5 जून का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून 2026 को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज-चमक और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि 5 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।









