close
LIVE UPDATE

दारोगा की मौत: अस्पताल में थे भर्ती थे दारोगा, अब पांचवी मंजिल से गिरकर हुई मौत, परिजनो के बयान से मामला उलझा

ITBP Daroga Death, Vijay Singh Death Case, Patna Hospital News, Asian City Hospital Patna, ITBP Officer Death, Digha Police Investigation, Bihar News, Suspicious Death Case, CCTV Footage News, ITBP Latest News

Police News: अस्पताल में दारोगा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजनों में दारोगा की मौत पर सवाल उठाये हैं, वहीं प्रथम दृष्टियां मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरी घटना बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।हालांकि घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के आरोपों ने मामले को और उलझा दिया है।मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में छपरा के जलालपुर स्थित आईटीबीपी कैंप में तैनात थे।

इलाज के दौरान हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 3 जून को इलाज के लिए पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पथरी और पीलिया की शिकायत थी और उनका उपचार चल रहा था। साथ में आईटीबीपी के दो अन्य जवान गोपाल और संजय भी उनकी देखभाल के लिए मौजूद थे।बताया जा रहा है कि रविवार को विजय सिंह अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित वॉशरूम गए थे। इसी दौरान उनकी गिरने से मौत हो गई।

CCTV फुटेज में गिरते दिखे दरोगा

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विजय सिंह ऊंचाई से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या की आशंका की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।घटना की सूचना मिलने के बाद दीघा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जब पांचवीं मंजिल पर पहुंची तो वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। ऐसे में खिड़की से गिरने या छलांग लगाने की संभावना पर भी जांच की जा रही है।

परिजनों ने उठाए सवाल

विजय सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतक की बेटी निधि का कहना है कि उनके पिता वर्ष 2001 में आईटीबीपी में शामिल हुए थे और वे मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थे।निधि के अनुसार, शनिवार को उनकी पिता से बातचीत हुई थी और रविवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी पत्नी से भी सामान्य बातचीत की थी। ऐसे में परिवार का मानना है कि विजय सिंह आत्महत्या नहीं कर सकते।परिजनों ने यह भी सवाल उठाया है कि बाथरूम की छोटी खिड़की से किसी व्यक्ति का गिरना या कूदना कैसे संभव है। उनका कहना है कि मामले में कई ऐसे पहलू हैं जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल स्टाफ के बयान, घटनास्थल की स्थिति और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच जारी रखी है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *