झारखंड हाईकोर्ट: होटवार जेल यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट का रुख कड़ा, मेडिकल रिपोर्ट नहीं सौंपने पर जताई नाराजगी, कोर्ट ने कहा…
Hotwar Jail Case, Jharkhand High Court, Female Prisoner Case, Hotwar Jail News, Judicial Inquiry Report, Ranchi News, Jail Administration, IG Prison, DGP Jharkhand, Jharkhand Latest News

रांची: होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में महिला बंदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान मामले में नया मोड़ तब आया, जब कोर्ट के समक्ष महिला बंदी का लिखित बयान प्रस्तुत किया गया, जिसमें उसने यौन शोषण की घटना से इनकार किया है।
सुनवाई के दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) और आईजी प्रिजन की ओर से काउंटर एफिडेविट भी दाखिल किया गया। हालांकि मामले से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट अब तक कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किए जाने पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 जून को होगी।
न्यायिक जांच रिपोर्ट तलब
कोर्ट में सुनवाई के दौरान मामले की न्यायिक जांच (जुडिशियल इन्क्वायरी) रिपोर्ट मांगी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उसका उद्देश्य किसी को सही या गलत साबित करना नहीं है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करना है।न्यायालय ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज व रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत किए जाएं।
मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलने पर उठे सवाल
इस मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी सामने आई कि अब तक मेडिकल जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है। इस पर अदालत ने असंतोष जताते हुए संबंधित पक्षों से जवाब मांगा। माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
17 जून को होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 जून की तारीख निर्धारित की है। तब तक न्यायिक जांच रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि होटवार जेल में महिला बंदी के साथ कथित यौन शोषण के आरोप सामने आने के बाद यह मामला राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजरें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।









