JSSC Para Medical Exam Date 2026: 10 जुलाई को होगी परीक्षा, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, पढ़िये जेएसएससी ने क्या दी चेतावनी
#JSSC #ParaMedicalExam #JharkhandJobs #GovernmentJob #JSSCRecruitment #AdmitCard #CBTExam #JharkhandNews #ExamDate #RecruitmentNews

JSSC Para Medical Exam Date 2026। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के विभिन्न कारागारों (जेलों) में रिक्त पैरा मेडिकल कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट है। JSSC ने पैरा मेडिकल के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह *कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)* मोड में होगी और इसके लिए राजधानी रांची में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
10 जुलाई को होगी CBT परीक्षा
JSSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा के सफल संचालन के लिए रांची जिला मुख्यालय में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होगा एडमिट कार्ड
आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड करने का लिंक जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा।उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर केवल ऑनलाइन डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
नकल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए JSSC ने अभ्यर्थियों को कड़ी चेतावनी भी जारी की है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, पैरवी, पेपर लीक या अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लागू होगा एंटी-चीटिंग एक्ट
यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में कदाचार करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ *’झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023’* के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस कानून के तहत दोषियों पर भारी जुर्माना, परीक्षा से प्रतिबंध और जेल की सजा तक का प्रावधान है।
वेबसाइट पर नजर बनाए रखें अभ्यर्थी
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट, दिशा-निर्देश और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए वे नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचना को ही मान्य मानें।








